सहकार भारती बदायूं की नई कमेटी घोषित, संदीप सक्सेना बने जिलाध्यक्ष
संगठन विस्तार और सहकारिता को मजबूत करने पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों ने लिया समाजहित में कार्य करने का संकल्प
संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। सहकार भारती संघ बदायूं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और सहकारिता के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें संदीप सक्सेना को जिलाध्यक्ष, शैलेश शर्मा को महामंत्री, भावना शर्मा को महिला प्रमुख और प्रदीप चौहान को संगठन प्रमुख नियुक्त किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नई कमेटी संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने का कार्य करेगी। सहकारिता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में नई टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
पदाधिकारियों ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के विकास और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Budaun Amarprabhat