Breaking News

ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा

Spread the love

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाये जाने की रखी मांग

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। जिसमें प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाये जाने की मांग रखी गई है।
सोमवार को तहसील स्वार क्षेत्र के ग्राम प्रधान अखिल भारतीय प्रधान संगठन के अध्यक्ष मलकीत सिंह के नेतृत्व में खंड विकास सभागार में एकत्र हुए। जहां उन्होंने बैठक कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विचार विमर्श किया ।जिसके बाद खंड विकास कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी ऋषि पाल को सौंपा। जिसमें ग्राम प्रधानों ने मांग करते हुए कहा कि पंचायतों में विकास कार्य लगातार चल रहे हैं, ऐसे में उनका कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए ताकि अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराया जा सके।
ग्राम प्रधानों का कहना है कि कोरोना काल और अन्य प्रशासनिक कारणों की वजह से कई योजनाएं प्रभावित हुई थीं, जिसके चलते गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से नहीं हो पाए। प्रधानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।
ज्ञापन सौंपने के बाद प्रधानों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। इस दौरान प्रधान संगठन के अध्यक्ष मलकीत सिंह, महासचिव इमरान अली, ब्लॉक अध्यक्ष नथाराम कंबोज, ग्राम प्रधान चंचल , साजिद, आरिफ, खुर्शीद, इकबाल, इरफान , दिलदार, धर्मपाल, अनवर अली, अब्दुल करीम, अली अहमद , आरिफ, बाबू खान, अब्दुल हसन, तौफीक अहमद, प्रमोद कुमार, बाबू खान छतरपुर, भजन सिंह, महिपाल सिंह, प्रेमपाल सैनी, राजेश मौर्य, विकास, सगीर अहमद, सतीश, शब्बीर अहमद, इनकारअली, हरिओम, सुरेश चंद, सुलेमान, शाहिद भारी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!