Breaking News

बिल्सी-मुजरिया मार्ग पर टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Spread the love

एक ही परिवार के छह लोग घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

बिल्सी। बिल्सी-मुजरिया मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में चला ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, स्टेशनों पर सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल …

error: Content is protected !!