Breaking News

खंड शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षकों को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

Spread the love

स्पष्टीकरण ना देने पर दी निलंबन की चेतावनी

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)पि एल निरंकारीस्वार ने प्राथमिक विद्यालय स्वार प्रथम के दो शिक्षकों के लगातार अनुपस्थित रहने पर कड़ा रुख अपनाया है। बीईओ कार्यालय से जारी नोटिस में दोनों शिक्षकों से दो दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन और वेतन बाधित करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी पि एल निरंकारी स्वार द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, बीईओ ने 18 मई 2026 को प्राथमिक विद्यालय स्वार प्रथम का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विशेष सूत्रों से जानकारी मिली कि सहायक अध्यापक लोकेश कुमार उपाध्याय पिछले तीन दिनों से बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। वहीं, इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुन्दर कश्यप पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य आचरण सेवा नियमावली के विरुद्ध है और गंभीर चिंता का विषय है। दोनों शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे दो दिन के भीतर साक्ष्यों सहित अपना लिखित स्पष्टीकरण बीईओ कार्यालय में प्रस्तुत करें।
बीईओ ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है या जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता, तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन और वेतन बाधित करने जैसी कठोर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को संस्तुति भेजी जाएगी। मामले की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!