Breaking News

नगर निकायों में करोड़ों के विकास कार्य, लाखों लोगों को मिली राहत

Spread the love

स्वच्छता, पेयजल और सीवरेज व्यवस्था पर बड़े स्तर पर हुआ खर्च, नगर क्षेत्रों में दिखा सुधार

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जनपद की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में पिछले वर्षों के दौरान स्वच्छता, जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए। विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर लाखों नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाया गया है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मार्च 2012 से मार्च 2017 तक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों पर करीब 318.54 लाख रुपये खर्च किए गए, जिससे 64 हजार 653 लोगों को लाभ मिला। वहीं मार्च 2017 से दिसंबर 2025 तक इस क्षेत्र में 4636.98 लाख रुपये व्यय किए गए, जिससे 3 लाख 69 हजार 950 नागरिक लाभान्वित हुए। नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, कूड़ा निस्तारण और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में इन कार्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर

जल आपूर्ति एवं प्रबंधन के क्षेत्र में मार्च 2012 से मार्च 2017 तक 263.18 लाख रुपये खर्च कर 16 हजार 194 लोगों को लाभ पहुंचाया गया। इसके बाद मार्च 2017 से दिसंबर 2025 तक 1884.69 लाख रुपये की लागत से विभिन्न योजनाएं संचालित की गईं, जिनसे 1 लाख 45 हजार 90 नागरिकों को शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इन कार्यों के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार, नई पेयजल टंकियों का निर्माण तथा जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे कार्य शामिल रहे।

जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था में भी हुआ विस्तार

नगर क्षेत्रों में जलभराव की समस्या कम करने और बेहतर सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य किए गए। मार्च 2012 से मार्च 2017 तक 487.65 लाख रुपये खर्च कर 16 हजार 194 लोगों को लाभ पहुंचाया गया। जबकि मार्च 2017 से दिसंबर 2025 तक 2039.12 लाख रुपये की लागत से कराए गए कार्यों से 1 लाख 57 हजार 114 नागरिक लाभान्वित हुए।

नगर निकायों द्वारा कराए गए इन विकास कार्यों से नगर क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। प्रशासन का कहना है कि नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराने के लिए आगे भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!