जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
संवाददाता : आई एम खान
बिसौली। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से संस्था के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों के लिए ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि जब संगठन के सदस्य पूरी तरह स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे, तभी समाज सेवा के कार्य प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। उन्होंने सभी से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।
शिविर में जिन सदस्यों का ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक पाया गया, उन्हें स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दिनचर्या में सुधार करने, नमक और कैफीन का सीमित सेवन करने, नियमित व्यायाम अपनाने तथा चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, मनोज यादव, राजू साहनी, निशांत गोयल, अमित बाबू, विकास गुप्ता, शिप्रम शर्मा, अमित अग्रवाल और मयंक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat