राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। नगर पंचायत मसवासी में विकास कार्यों को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।सभासदो ने चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन कर अधीशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया मंगलवार को आयोजित नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का एक बार फिर सात सभासदों ने बहिष्कार कर दिया । बैठक का बहिष्कार करते हुए सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर कमिश्नर साहब के नाम पर दवाब बनाकर मनमानी, हठधर्मी और विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन किया सभासदों ने एक ज्ञापन अधिशासी अधीकारी को दिया वही मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
सभासदों का आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों से नगर पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हैं और अधिकांश वार्डों में मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उनका कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष सभासदों की बातों को नजरअंदाज कर अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते बोर्ड की बैठकों में लगातार गतिरोध बना हुआ है।
सभासदों ने बताया कि इससे पहले भी 6 मई 2025 और 17 मई 2025 को आयोजित बैठकों का बहिष्कार किया गया था। उन बैठकों में भी कोरम पूरा नहीं हो सका था। इसके बावजूद समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई।
मगलवारको आयोजित बैठक में भी सात सभासद शामिल नहीं हुए, जिसके कारण बैठक निरस्त करनी पड़ी। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष किसी भी वार्ड में विकास कार्य कराने को गंभीर नहीं हैं, जिससे नगर का विकास पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि मंडलायुक्त मुरादाबाद और जिलाधिकारी रामपुर को भी भेजी गई है।
शिकायत पत्र पर सभासद अनिल कुमार, जितेंद्र चंद्रा, साहिबे नूर, इरशाद अंसारी, भगवती प्रसाद, कुलदीप सिंह और उवेश सहित कई सभासदों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
Budaun Amarprabhat