Breaking News

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां अंजली पत्नी स्वर्गीय मनोज कुमार ने थाना स्वार में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री मनीषा को 18 मई की दोपहर करीब दो बजे मसवासी के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी अभिराज पुत्र मुरारी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि अभिराज उसकी पुत्री से काफी समय से बातचीत करता था। पीड़िता की मां ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सोहन पाल सिंह को सौंपी गई है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!