राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। नगर पंचायत मसवासी मे मंगलवार को समय 3:00 बजे अपराहन आहूत बोर्ड बैठक माननीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में व अधिशासी अधिकारी आशुतोष सिंह की उपस्थिति में आरंभ हुई जिसमें में रोड पर मंडी व साप्ताहिक बाजार के कारण लगने वाले जाम को समाधान के लिए बाजार व मंडी को अन्य स्थान नगर पंचायत कार्यालय परिसर के पीछे इंटर कॉलेज की रिक्त भूमि पर स्थानांतरित करने, मुख्य बाजार में अतिक्रमण को हटवाने, वार्ड नंबर 1,2,3,7,9 व 11 में सड़कों, नाले नालियों की मरम्मत, हैंडपंप मरम्मत, लाइटों की मरम्मत व नवीन लाइट,लाइट हेतु तार आदि क्रय करने के वह अन्य आवश्यक प्रस्ताव उपस्थित सभासदों द्वारा स्वीकृत एवं पास किए गए।
Budaun Amarprabhat