Breaking News

लेखपाल परीक्षा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, बरेली-मथुरा के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Spread the love

कई ट्रेनों का समय बदला, अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए रेलवे का फैसला

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 21 मई को बरेली-मथुरा-बरेली परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों को री-शिड्यूल और नियंत्रित भी किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा में परेशानी न हो।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 05309 बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन 21 मई को सुबह 4 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन बदायूं, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदरा राव और हाथरस सिटी होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में 05310 मथुरा जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन दोपहर 1:10 बजे मथुरा जंक्शन से चलेगी। यह ट्रेन हाथरस सिटी, कासगंज, सोरों शूकर क्षेत्र, उझानी और बदायूं होकर शाम 5:50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया है। 55335 कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी को 80 मिनट री-शिड्यूल किया गया है। वहीं 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस 65 मिनट देरी से चलाई जाएगी। इसके अलावा 55345 लखनऊ जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी को रावतपुर से फर्रुखाबाद के बीच 65 मिनट नियंत्रित किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!