Breaking News

ग्रामीणों ने दिखाई पहल, श्मशान भूमि पर खुद बनाएंगे अन्त्येष्टि स्थल

Spread the love

कूड़ा और गोबर डालने की शिकायत के बाद एकजुट हुए ग्रामीण, प्रशासन ने कराई पैमाइश

कुंवरगांव (बदायूं)। हसनपुर गांव में श्मशान भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बीच ग्रामीणों ने खुद आगे आकर समाधान निकालने की पहल की है। गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से श्मशान भूमि को साफ-सुथरा कर वहां व्यवस्थित अन्त्येष्टि स्थल बनाने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव की यह भूमि वर्षों से अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल होती रही है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा वहां कूड़ा और गोबर डालने से गंदगी फैल गई थी। इससे अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को लेकर गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद हल्का लेखपाल ब्रजेश यादव ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की और स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी।

निरीक्षण के बाद गांव के लोगों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि वे स्वयं श्रमदान और सहयोग से यहां सम्मानजनक अन्त्येष्टि स्थल विकसित करेंगे, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो और स्थल की गरिमा बनी रहे।

मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, रामरतन, अमरजीत मौर्य, गौतम मौर्य, चंद्रपाल मौर्य, जयगोविंद सिंह, शिवम सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट : गुड्डू रस्तोगी, कुंवरगांव


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …