Breaking News

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन सीज; 56 वाहनों के चालान

Spread the love

हेलमेट, सीट बेल्ट और मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों पर चला अभियान, ओवरलोड वाहन भी पकड़ा गया

बदायूं। परिवहन विभाग ने मंगलवार को जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों, बिना फिटनेस और बिना बीमा वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए सात वाहनों को सीज किया गया। वहीं 56 दोपहिया और अन्य वाहनों के चालान किए गए।

उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान में एक ओवरलोड माल वाहन को भी पकड़कर चालान करने के बाद सीज कर दिया गया। विभागीय कार्रवाई के दौरान करीब दो लाख रुपये का शमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।

एआरटीओ हरिओम ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का सहयोग करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!