Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन लंबित होने की शिकायत, जांच की मांग

Spread the love

एसडीएम को ज्ञापन देकर पात्र आवेदनों के निस्तारण की उठाई मांग

बिल्सी। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन लंबे समय से लंबित होने के मामले को लेकर अधिवक्ता एवं सभासद अजीत सिंह गुर्जर तथा राहुल माहेश्वरी ने एसडीएम राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के करीब 60 पात्र आवेदनों का निस्तारण लंबे समय से नहीं हो पाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में बिल्सी क्षेत्र में तैनात रहे राजस्व निरीक्षक के पास ये आवेदन लंबित थे। उनका स्थानांतरण होने के बाद भी आवेदन पत्र वर्तमान तैनात अधिकारी को हस्तांतरित नहीं किए गए हैं, जिससे आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ आवेदनों के निस्तारण को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि सभी लंबित आवेदन पत्रों की निष्पक्ष जांच कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए।

उन्होंने एसडीएम से अनुरोध किया कि लंबित पात्र एवं अपात्र सभी आवेदनों की जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ समय पर मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, उझानी में नई तैनाती

Spread the loveबदायूं। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चार पुलिस …