Breaking News

मातृ मृत्यु दर और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का लिया जायजा

Spread the love

नीति आयोग की टीम ने बिल्सी सीएचसी का किया निरीक्षण

बिल्सी। शासन के राज्य परिवर्तन आयोग से आए विशेषज्ञ एवं नीति आयोग के प्रतिनिधि हीरा लाल ने मंगलवार को अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचकर मातृ मृत्यु दर के कारणों और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता जितेंद्र शर्मा तथा यूपीटीएसयू के जिला विशेषज्ञ अर्पित शुक्ला मौजूद रहे। अधिकारियों ने विशेषज्ञ टीम को अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।

विशेषज्ञ टीम ने प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं, प्रसव कक्ष की व्यवस्था, महिला मरीजों की देखभाल, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के उपचार, समय पर जांच और सुरक्षित प्रसव को लेकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से विस्तृत चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, टीकाकरण व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह निरीक्षण महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!