Breaking News

हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस : डॉ. हृदेश कठेरिया

Spread the love

हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस : डॉ. हृदेश कठेरिया

इस्लामनगर क्षेत्र के मोहल्ला हाता में घर में लूट की घटना, पुलिस जुटी जांच में

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाता में एक घर में लूट की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार रात में कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और परिवार को धमकाकर सामान लेकर चले गए। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!