Breaking News

घर में घुसकर मारपीट व लूट की वारदात, एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Spread the love


बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मोहल्ला हाता में मंगलवार- की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मारपीट करते हुए जेवर और नकदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, रात में चार अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इस्लामनगर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। एसएसपी ने अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!