Breaking News

रात में सड़कों पर उतरी पुलिस, बाजारों में चला पैदल मार्च

Spread the love

संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश, दुकानदारों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। नगर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए बुधवार देर रात कोतवाली पुलिस सड़कों पर उतर आई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता देख देर रात तक बाजारों में हलचल बनी रही।

पैदल गश्त के दौरान इंस्पेक्टर ने दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच भी की। प्रभारी निरीक्षक ने मातहत पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए और बिना जांच किसी को न छोड़ा जाए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान अपराध निरीक्षक चमन गिरी, महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, कांस्टेबल राजीव कुमार, रवि सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!