विधायक ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्या

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। विधायक शफीक अहमद अंसारी ने अपने कैंप कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण शीघ्र किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा पहला कर्तव्य है हर फरियादी की समस्या का समय से निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है।
बुधवार को स्वार टांडा विधायक शफीक अहमद अंसारी ने स्वार बिलासपुर मार्ग स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनता दरबार लगाते हुए दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सड़क बनवाने के लिए, पेंशन बनवाने, राशन कार्ड बनवाने, बिजली सुचारू रूप से दिलाए जाने, पेयजल आपूर्ति समय से दिलाए जाने, आदि समस्याएं सुनी । विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर निस्तारण करने से अवगत कराया। और फरियादियों को उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा पहला कर्तव्य है और उनकी समस्या का निस्तारण करना मेरी पहली प्राथमिकता। इस दौरान जनता दरबार में लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष दीपक कुमार नागर, नाहिद खा, हामिद अल्वी , सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat