Breaking News

आपदा प्रबंधन से लेकर तंबू निर्माण तक का दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

स्काउट–गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे साहस और सेवा के गुर

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में मदर एथीना स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट–गाइड शिविर के दूसरे दिन अनुशासन, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विद्यालय परिसर स्काउट–गाइड के नारों, प्रशिक्षण गतिविधियों और बच्चों के उत्साह से गूंजता रहा।

शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, गांठें एवं बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स निर्माण, आपदा प्रबंधन और मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर व्यवहारिक जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पवित्रा यादव द्वारा स्काउट ध्वज फहराकर किया गया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करती है। वहीं स्कूल डायरेक्टर चयनिका सारस्वत ने कहा कि बच्चों को कठिन परिस्थितियों में स्वयं को सक्षम बनाना चाहिए। स्काउटिंग कम संसाधनों में भी सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला सिखाती है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में घबराहट सबसे बड़ा शत्रु होती है। उन्होंने युवाओं को धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने की सीख दी।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, डूबते व्यक्तियों को बचाने, टेंट निर्माण, भोजन तैयार करने तथा डाक्टरी गांठ, रीफ नॉट, शीट बेंड, फिशरमैन नॉट और चेयर नॉट जैसी गांठों का अभ्यास कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!