Breaking News

स्वार में वकीलों ने लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Spread the love

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़े जाने और अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने दूसरे दिन भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया है।
बुधवार को सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में वकीलों ने लखनऊ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।वकीलों ने अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़े जाने और लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ साथ वकीलों को चैम्बर उपलब्ध कराने, मुआवजा दिलाने, दोषी पुलिस कर्मियों पर तत्काल कार्यवाही कराने तथा वकीलों के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की है। इस दौरान सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, आसिफ अंसारी, इरफान अहमद, मेहबूब अली, बृजकिशोर दिवाकर, सलीम अंसारी, सुंदर लाल, आरिफ अल्वी, आदिल, फारूक, संदीप सिंह संधू, अनुज गौतम, मुमताज़ मिया आदि वकील मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!