Breaking News

टूटा रिश्ता फिर जुड़ा: बदायूं पुलिस ने 2 परिवारों में कराई सुलह, 31 मामलों की हुई काउंसलिंग

Spread the love

परिवार परामर्श केंद्र में आपसी कलह मिटाने की पहल, कई बिखरते रिश्तों को मिला नया सहारा

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। परिवारों में बढ़ते विवाद और रिश्तों में आ रही दूरियों को खत्म करने के लिए पुलिस लाइन बदायूं में बुधवार को आयोजित परिवार परामर्श केंद्र कई घरों के लिए उम्मीद की किरण बना। यहां आपसी मतभेद और पारिवारिक कलह के मामलों में काउंसलिंग कर रिश्तों को बचाने का प्रयास किया गया।

परामर्श केंद्र में कुल 31 फाइलें प्रस्तुत की गईं, जिनमें 29 मामलों में काउंसलिंग की गई। इस दौरान दो परिवारों में आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया, जबकि पांच मामलों को निरस्त कर दिया गया। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों की समस्याएं सुनी गईं।

काउंसलिंग के दौरान मौजूद विशेषज्ञों और पुलिस कर्मियों ने पति-पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों को आपसी संवाद और समझदारी से विवाद सुलझाने की सलाह दी। समझौता करने वाले परिवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

इस अवसर पर काउंसलर श्री गिरधारी सिंह राठौड़, श्री एस.डी. शर्मा, श्री भीमसेन सागर, श्रीमती सीमा यादव एवं श्री जितेन्द्र महाजन मौजूद रहे। वहीं महिला कांस्टेबल राखी, डॉली और संध्या सहित संबंधित पुलिस कर्मियों ने भी सहयोग किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!