Breaking News

बदायूं पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान: वारंटी, वांछित और शराब तस्कर समेत कई आरोपी दबोचे

Spread the love


जनपदभर में चलाए गए अभियान में अलग-अलग थाना पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर भी कसा शिकंजा

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न थाना पुलिस ने कई अहम कार्रवाइयां कीं। इस दौरान वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी से लेकर अवैध शराब बरामदगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई की गई।

थाना अलापुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त बब्लू पुत्र नन्हेलाल निवासी कनऊखेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 और 376(2ए) भादवि के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

वहीं थाना बिसौली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नन्हे पुत्र जीतपाल निवासी पलई और आकाश यादव पुत्र मुनेश यादव निवासी कुर्वी थाना वजीरगंज शामिल हैं। दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।

थाना मुजरिया पुलिस ने भी शांति व्यवस्था के मद्देनजर रिषभ पुत्र कुंवरपाल और आदित्य शर्मा पुत्र तुलसीराम निवासी अलीगंज को गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

उधर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चन्द्रभान पुत्र फूलसिंह निवासी ओरछी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15 ग्रैंड मास्टर मार्का देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा थाना कुंवरगांव पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र थम्मन लाल निवासी बागरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर बीएनएस की धारा 137(2)/87 के तहत मुकदमा दर्ज था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!