Breaking News

ईद-उल-अज़्हा पर प्रशासन सख्त: खुले में कुर्बानी पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Spread the love

डीएम-एसएसपी ने पीस कमेटी बैठक में धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से मांगा सहयोग, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। आगामी ईद-उल-अज़्हा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन स्थित विवेकानंद हॉल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले के संभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं के साथ कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

बैठक में अधिकारियों ने सभी से भाईचारे और आपसी समन्वय के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए कि खुले स्थान पर कुर्बानी न की जाए, क्योंकि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और वातावरण भी प्रभावित होता है।

डीएम और एसएसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई असामाजिक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी सूचना की पुष्टि प्रशासनिक अधिकारियों से करने की अपील की।

बैठक में सोशल मीडिया को लेकर भी सख्त संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ, अशोभनीय या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट साझा न करे। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एडीएम अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम बिसौली साईं अश्रित शकमुरी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय समेत थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …