Breaking News

बिजली संकट पर भड़के किसान: तहसील में गरजी भाकियू चढ़ूनी, आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

उपशीर्षक:
दो दिन में सप्लाई सुचारु न होने पर बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान, लाइनमैन पर वसूली के आरोप

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। क्षेत्र में लगातार बनी बिजली समस्या को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में उप जिलाधिकारी बिसौली को ज्ञापन सौंपा।

तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में आमजन के साथ-साथ किसान भी भीषण बिजली संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम खुर्रामपुर भगोरी, वहटरा और जूलेहपुरा की विद्युत लाइन नौली हरनाथपुर फीडर से जुड़ी है, जहां लाइनमैन किसानों से प्रति किसान 200 रुपये की वसूली कर रहे हैं। आरोप है कि हाल ही में आई आंधी में लाइन टूटने के बाद उसे जोड़ने के नाम पर जेई की सह पर किसानों से अवैध उगाही की जा रही है।

किसान नेताओं ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हजारों किसानों की फसल सूख चुकी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि दो दिन के भीतर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो भाकियू चढ़ूनी कार्यकर्ता बिसौली बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान राम कुमार, भूपेंद्र, शिवम शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, तेजपाल, सोनू, राहुल मिश्रा, शिशुपाल और अवधेश कुमार समेत कई किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के डॉ. मधुसूदन चक्रबर्ती की फिजिकल एजुकेशन एंड वैल बीइंग पाठ्य पुस्तक प्रकाशित

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की फैकल्टी डॉ. …