Breaking News

लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में उबला वकीलों का गुस्सा, बिसौली तहसील में निकाला जुलूस

Spread the love

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठी मांग, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को बिसौली तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में वकीलों पर किया गया लाठीचार्ज पूरे अधिवक्ता समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अधिवक्ताओं ने सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

प्रदर्शन के दौरान बलबीर सिंह, हृदेश शर्मा, कमर अब्बास, विवेक कुमार यादव, रावेंद्र नाथ गुप्ता, अफजल खान, अबरार खान एडवोकेट चेयरपर्सन बदायूं, भुवनेश सिंह, अखिलेश यादव, योगेश कुमार यादव, वेद प्रकाश यादव, युधिष्ठिर यादव एडवोकेट, नकी मोहम्मद, सत्यपाल सिंह, जावेद खान, हरिओम शर्मा, इकरार अहमद, मो. सलीम और नितिन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जोरी नगला से निकली शोभायात्रा

Spread the loveबदायूं के कादरचौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जोरी नगला …

error: Content is protected !!