Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पैरेंट-टीचर मीटिंग: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर मंथन

Spread the love

परीक्षा परिणाम, समय प्रबंधन और तनावमुक्त पढ़ाई पर हुई चर्चा, अभिभावकों को दिए सर्वांगीण विकास के टिप्स

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। “एक साथ मजबूत भविष्य का निर्माण” और “सफलता के लिए साझेदारी” विषय पर आयोजित पैरेंट-टीचर मीटिंग में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन और सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पीरियॉडिक टेस्ट-1 के परीक्षा परिणामों की जानकारी अभिभावकों को दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की क्षमता, सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों और पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण रणनीतियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम की सही योजना और तनावमुक्त अध्ययन के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

शिक्षकों ने छात्रों की एकाग्रता बढ़ाने, नियमित अभ्यास और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत का विशेष ध्यान रखने को कहा गया, ताकि परीक्षा के समय वे तनावमुक्त रह सकें।

बैठक में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। प्रश्नोत्तर सत्र में अभिभावकों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका शिक्षकों ने समाधान किया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। वहीं एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि पैरेंट-टीचर मीटिंग बच्चों की कमियों को समझकर उन्हें विकास की राह पर आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।

प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

इस अवसर पर अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई गई।

Spread the loveबिसौली। नगर पालिका परिसर में पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग …

error: Content is protected !!