Breaking News

तपती धूप में राहत बन रहे स्काउट-गाइड, 20वें दिन भी जारी रहा शीतल जल सेवा शिविर

Spread the love

राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी, जल संरक्षण का संदेश देते हुए बोले संजीव— जल की हर बूंद अनमोल

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर संचालित निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर लगातार लोगों को राहत पहुंचा रहा है। बुधवार को शिविर के 20वें दिन भी स्काउट-गाइड कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।

तेज धूप में ठंडा पानी मिलने से लोगों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। राहगीरों ने स्काउट-गाइड के सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।

जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने कहा कि बढ़ती गर्मी और जल संकट आज मानव जीवन के सामने बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे समय में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सहायता करना सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जल जीवनदायिनी है और इसकी हर बूंद अमूल्य है। इसलिए सभी को जल का महत्व समझते हुए उसका संरक्षण करना चाहिए।

इस अवसर पर केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की शिक्षिका अंजू राठौर, ईशिका वार्ष्णेय, फरदीन अहमद, जानवी गौतम, वंशिका वर्मा, माही पटेल, आराध्या पटेल, नवनीत कौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई गई।

Spread the loveबिसौली। नगर पालिका परिसर में पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग …

error: Content is protected !!