Breaking News

86 लाख से चमकेगी चकोलर-गररुईया सड़क, विधायक महेश गुप्ता की पहल लाई रंग

Spread the love

1.10 किमी सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से चकोलर से गररुईया मार्ग तक सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने करीब 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 86.11 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

बताया गया कि लंबे समय से यह सड़क जर्जर हालत में थी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति को लेकर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कई बार मंडी परिषद को पत्र भेजे थे। इसके अलावा उन्होंने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया था।

सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों और मोहल्लों का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित के कार्यों के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने उनसे सड़क निर्माण की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने 22 फरवरी 2024 को शासन को पत्र भेजकर सड़क स्वीकृत कराने की मांग उठाई थी। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

विधायक ने कहा कि गांवों के विकास का रास्ता सड़कों से होकर गुजरता है। प्रदेश सरकार हर गांव के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उनके क्षेत्र की अधिकांश जर्जर सड़कें बन चुकी हैं और शेष सड़कों का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!