वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी बोले— किसान खाद और बिजली के लिए परेशान, सपा सरकार बनी तो कर्ज होगा माफ
संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। प्रदेश में बढ़ती चुनावी सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी ने भी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीकुरी में वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी के नेतृत्व में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान धोबी समाज के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि फखरे अहमद शोबी को महान संत गाड़गे जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
सभा को संबोधित करते हुए फखरे अहमद शोबी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसान और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर लगातार जनता के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का किसान खाद और बिजली जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशान है और हर काम में दलाल सक्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों को पर्याप्त खाद और बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही किसानों पर लगाए गए कर्ज को भी माफ किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जनता वर्ष 2027 में बदलाव चाहती है और आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा।
कार्यक्रम में मोद प्रकाश पाल ने भी अपने विचार रखे। संचालन आमिर सुल्तानी ने किया।
इस मौके पर राम भरोसे पाल, नत्थू लाल पुजारी, राधेश्याम पाली, अरविंद कुमार, अवनेश पाल, रमेश कुमार, एकलहेरी भगत जी, राम मोहन सिंह रामू, राजाराम दिवाकर, राम बाबू सागर, हिमांशु समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat