Breaking News

मुजरिया-कछला रेलवे फाटक 12 घंटे रहेगा बंद, इस रास्ते से होगा आवागमन

Spread the love

रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते 21 मई रात 8 बजे से 22 मई सुबह 8 बजे तक यातायात प्रभावित

संवाददाता : गोविंद देवल

बरेली/बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत बितरोई-मानपुर नगरिया स्टेशनों के बीच स्थित मुजरिया-कछला मार्ग पर रेलवे समपार फाटक संख्या 294/बी को मरम्मत कार्य के चलते 12 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा।

रेल प्रशासन के अनुसार समपार संख्या 294/बी पर सावधिक ओवरहालिंग और मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते 21 मई 2026 की शाम 8 बजे से 22 मई 2026 की सुबह 8 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस दौरान वाहन चालकों और आम लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यातायात को कछला देहात स्थित समपार संख्या 295/सी से होकर संचालित किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने लोगों से निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा; अस्पताल सील

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी(रामपुर)। नगर के काशीपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव …

error: Content is protected !!