Breaking News

नए महामंत्री, उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों पर मंथन तेज, जातीय समीकरणों पर खास फोकस

Spread the love

भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल की आहट

नए महामंत्री, उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों पर मंथन तेज, जातीय समीकरणों पर खास फोकस

संवाददाता : गोविंद देवल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी संगठन में नए महामंत्री, उपाध्यक्ष और मंत्रियों के नामों को लेकर मंथन अंतिम दौर में पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी लगभग तय माने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि संगठन विस्तार के साथ-साथ निगमों और आयोगों में भी नेताओं के समायोजन को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी की बैठकों में करीब 25 कार्यकर्ताओं और नेताओं के नामों पर गंभीरता से विचार किया गया।

सूत्रों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर और वैश्य चेहरों को प्राथमिकता देने पर जोर है, जबकि अवध क्षेत्र में ब्राह्मण नेताओं को अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर चर्चा हुई। वहीं ब्रज क्षेत्र में शाक्य और लोध समाज से जुड़े चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पूर्वांचल के वाराणसी और गोरखपुर क्षेत्र में भी संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर नाम लगभग तय बताए जा रहे हैं। पार्टी संगठन में इस बार सात की जगह छह महामंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

इसके अलावा प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों में भी नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। भाजपा संगठन में संभावित बदलावों को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं की नजरें अब पार्टी हाईकमान के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!