यूपी में सूरज बरपाएगा कहर
संवाददाता : गोविंद देवल
लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनी में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने और लू के तीखे थपेड़ों की संभावना जताई गई है।
वहीं चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली और औरैया सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। यहां लोगों को दोपहर के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से अत्यधिक गर्मी के दौरान धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat