10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 250 बच्चों को दिया जाएगा देशभक्ति और अनुशासन का पाठ
संवाददाता : गोविंद देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गुधनी स्थित यज्ञ तीर्थ में आर्य समाज के तत्वावधान में 10 दिवसीय आर्य वीर दल शिविर का शुभारंभ हो गया। शिविर में करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिन्हें शारीरिक प्रशिक्षण, योग और अनुशासन की शिक्षा दी जा रही है।
दिल्ली से पहुंचे व्यायाम शिक्षक प्रशांत आर्य ने बच्चों को सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार और विभिन्न प्रकार के योगासन कराए। शिविर के पहले दिन बेटियों को भी तलवार चलाने के प्रारंभिक तौर-तरीके सिखाए गए, जिसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शिविर के आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में बच्चों को कमांडो ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने कहा कि शिविर का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान और पक्का देशभक्त बनाना है, ताकि वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें।
Budaun Amarprabhat