Breaking News

पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की चेतावनी, कहा- भर्ती केवल आधिकारिक प्रक्रिया से होगी

Spread the love

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी से सावधान

पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की चेतावनी, कहा- भर्ती केवल आधिकारिक प्रक्रिया से होगी

संवाददाता : गोविंद देवल

गोरखपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने आमजन और अभ्यर्थियों को सतर्क किया है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से संचालित होती है तथा किसी भी निजी संस्था या व्यक्ति को भर्ती के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि रेलवे में भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) कार्यरत हैं। रिक्त पदों की जानकारी सेन्ट्रलाइज्ड इम्प्लायमेंट नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की जाती है, जिसे रोजगार समाचार और विभिन्न राष्ट्रीय एवं स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाता है।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि सभी योग्य अभ्यर्थियों से केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं और भर्ती संबंधी पूरी जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड एवं रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध रहती है।

रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति के झांसे में न आएं। यदि कोई धनराशि की मांग करता है तो उसकी शिकायत तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, रेल प्रशासन या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थी केवल अधिकृत अधिसूचनाओं और सरकारी वेबसाइटों पर ही भरोसा करें, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!