Breaking News

गर्मी में यात्रियों को राहत, मुंबई-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Spread the love

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का एक फेरा घोषित

संवाददाता : गोविंद देवल

गोरखपुर। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर और वापसी में बोरीवली तक अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 मई 2026 को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, कोटा, मथुरा, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, सीतापुर, गोण्डा और बस्ती होते हुए 25 मई को शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 09158 गोरखपुर-बोरीवली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 मई 2026 को रात 8:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, सीतापुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, मथुरा, कोटा, वडोदरा और सूरत मार्ग से होते हुए तीसरे दिन बोरीवली पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 7, साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, एक एलएसएलआरडी तथा एक जनरेटर सह लगेज यान शामिल रहेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता

Spread the loveबदायूं, राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास बदायूं के दो शिक्षकों के शोधकार्य को अंतरराष्ट्रीय …