राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। खिदमत ए आवाम युवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट परवेज़ अख्तर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वह लगन और मेहनत के साथ शिक्षा हासिल करें ताकि उनका जीवन बेहतर बन सके। उन्होंने यह बात नगर में मोहल्ला रसूलपुर स्थित जावेद मांटेसरी स्कूल में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के संबंध में आयोजित कार्यशाला/बार्षिक परीक्षाफल में कही। एडवोकेट परवेज़ अख्तर ने कहा कि शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा बहुत आवश्यक है। बच्चों को शिक्षा हासिल करवाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह आम शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा अपने बच्चों को दिलाएं। उन्होंने कहा कि नौजवान मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से अपनी शिक्षा को बेहतर बना सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें मोबाइल का दुरुपयोग खत्म करना होगा। उन्होंने महिला शिक्षा पर भी जोर दिया।
इस दौरान नगर और देहात के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इनमें अर्श, दानियाल, मोहम्मद आजम, शिफा बी, फैसल, मोहम्मद असद, मोहम्मद हम्माद, आलिया, निशा फातिमा, मोहम्मद अहद, अफनान रजा, आरिश, जैनब, आफिया नूर और अनम बी आदि शामिल हैं।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक जावेद अली, परवेज़ अख्तर, मोहम्मद आसिफ, तूबा खान,मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद तारिक,इलमा अंसारी,परवेज अख्तर, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद जुनैद अंसारी, अमरीन अंसारी, निखत जहां, मोहम्मद अनस, मोहम्मद सूफियान और परवेज आदि रहे।
Budaun Amarprabhat