Breaking News

बिजली समस्याओं को लेकर विधायक ने बिजली अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश

Spread the love

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। विधानसभा 34 स्वार टांडा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान हेतु विधायक शफीक अहमद अंसारी ने अधिशासी अभियंता , उपखंड अधिकारी एसडीओ एवं अवर अभियंता जेई के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों को बदलने, लो-वोल्टेज की समस्या और लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
विधायक जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का प्राथमिकता पर समाधान किया जाए और बिजली कटौती की समस्या को तत्काल दूर किया जाए।
विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कहा, क्षेत्र की जनता को 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली मिले, इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। कोई भी समस्या लंबित नहीं रहेगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!