Breaking News

जनसेवा, विकास और शिक्षा के प्रति समर्पण का नाम हैं अनुज वार्ष्णेय

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

जनसेवा और विकास के प्रतीक अनुज वार्ष्णेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं

बिल्सी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय का जन्मदिन क्षेत्रवासियों के लिए खास अवसर के रूप में मनाया जा रहा है। समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगर विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग आज भी सम्मान के साथ याद करते हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए अनुज वार्ष्णेय ने नगर की सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने स्वयं नेतृत्व करते हुए नगर की व्यवस्थाओं को मजबूत किया और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे।

कोरोना काल जैसी कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवता की मिसाल पेश की। उस समय भोजन, स्वास्थ्य और राहत कार्यों में उनकी सक्रियता को लोगों ने काफी सराहा।

शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सीबीएसई स्कूल का संचालन शुरू कर क्षेत्र के बच्चों को अपने ही नगर में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया। इसके साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से अस्पताल का संचालन कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं।

अनुज वार्ष्णेय का जीवन समाजहित और जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण माना जाता है। जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!