Breaking News

स्वास्थ्य विभाग ने नाज हॉस्पिटल के संचालक को जारी किया नोटिस

Spread the love

सील किए गए हॉस्पिटल के ताले तोड़ने का मामला

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। नाज हॉस्पिटल में किशोरी के प्रसव कराई जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था। लेकिन संचालक द्वारा सील को तोड़कर फिर से हॉस्पिटल शुरू कर दिया गया जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अन्यथा अग्रिम कार्यवाही की चेतावनी दी हैं।
नगर स्थित नाज हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए जाने के बाद नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल को सील करने के करीब आधे घंटे बाद ही सील तोड़कर दो बारा संचालन शुरू कर दिया गया। मामले को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही अस्पताल की सील तोड़ने का मामला प्रकाश में आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नाज नर्सिंग होम की संचालख को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है जवाब न देने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
नोडल अधिकारी डां देवेश चौधरी ने बताया कि नाज हॉस्पिटल को सील किया गया था। सील तोड़कर संचालन किया गया है वह अपराध की श्रेणी में आता है। नोटिस जारी कर दिया गया है। जवाब न देने पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!