Breaking News

भाजपा नगर मंडल शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित

Spread the love

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। रविवार को स्वार नगर मंडल में 18 सेक्टरों पर शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया और शक्ति केंद्र पर सभी बूथ अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता बूथ प्रवासी सेक्टर प्रभारी बूथ की समिति उपस्थिति रही जिसमें स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर मंडल प्रभारी अमृता रंधावा ने सभी सेक्टरों पर जा जाकर सभी सेक्टर सहयोग को शक्ति केंद्र की बैठक के बारे में जानकारी दी। 31 को मन की बात का एपिसोड देखने के लिए कहा और सरल ऐप पर अपलोड करने के लिए भी कहा और अंत में स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने बैठक की समाप्ति करते हुए कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत तभी होगा जब बूथ अध्यक्ष अपनी पूरी बूथ समिति अच्छी तरह से बनाकर पन्ना प्रमुख व्यक्तियों की सूची बनाकर अपने एक कार्यवाही रजिस्टर में नोट करके रखें और सभी सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल के प्रभारी अपना अपना कार्यवाही रजिस्टर बनाकर जरूर रखें जिसमें सारी जानकारी उपस्थित हो सभी का धन्यवाद देते हुए बैठक की समापन की घोषणा की जिसमें उपस्थित अमित सक्सेना राजेश कुमार शर्मा राजीव वर्मा रिंकू सैनी लक्ष्मीकांत सैनी किशन लाल चंद्र आदि उपस्थित रहे।
सेक्टर लखीमपुर छपरा समोदिया सोनपुर रसूलपुर स्वर रसूलपुर मुकरमपुर नरपत नगर रतनपुरा मुंशीगंज अलीपुर जागीर धनौरी आदि सभी सेक्टरों पर शक्ति केंद्र की बैठक का कार्यक्रम किया गया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!