Breaking News

जनसंघ के वरिष्ठ एवं प्रमुख समाजसेवी रमेश चंद वर्मा का हुआ निधन

Spread the love

उनके निधन से संघ भाजपा तथा सामाजिक संगठनों के लोगों में दौड़ी शोक की लहर

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। जनसंघ वरिष्ठ एवं समाजसेवी रमेश चंद्र वर्मा का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है उनके निधन के समाचार से सभी में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके मुंडिया पिस्तौर स्थित आवास पर उनके शुभचिंतकों का तांता लग गया वह 76 वर्षीय रिटायर्ड अध्यापक थे तथा वह अंग्रेजी , गणित एवं उर्दू के भी ज्ञाता थे तथा उनके कुशल व्यवहार को याद करके सभी की आंखें नम हो गई वह अंतिम समय तक संघ परिवार से जुड़े रहे तथा उनके निवास स्थान मुंडिया पिस्तौर पर संघ परिवार, भाजपा एवं अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों एवं शुभचिंतकों का देर रात तक तांता लगा रहा तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया । बह अपने पीछे पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं उनके चार पुत्र ,पुत्री तथा पोते, धेवते , धेवती सभी को छोड़ कर गए हैं । परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री वर्मा जी का अंतिम संस्कार 25.5. 2026 को प्रातः 10 बजे मोक्ष धाम बाजपुर में संपन्न होगा । निवास से प्रातः 10 बजे अंतिम यात्रा मोक्ष धाम बाजपुर के लिए प्रस्थान करेगी ।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!