Breaking News

किसानों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: जितेंद्र सिंह

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी(रामपुर)। भारतीय किसान संघ की एक बैठक का आयोजन क्षेत्र के ग्राम रहमतगंज मे ब्लॉक अध्यक्ष सोहन सिंह उर्फ सोना के निवास पर किया गया जिसमें भारतीय किसान संघ के मेरठ प्रांत मंत्री जितेंद्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि आज किसानों को एकजुट होने की आवश्यकता है आज किसान स्वावलंबी हो रहा है पहले किसानों को खाद बहुत ही मुश्किल से मिलता था लेकिन आज सब चीज है सुलभ है तथा ऑर्गेनिक खेती पर भी जोड़ दिया गया उन्होंने कहा कि आज हमारी धरती माता को अनेक प्रकार के रसायन का छिड़काव करके बीमार बना दिया गया है जिससे बीमारियां भी बढ़ रही हैं पहले कोई भी बीमारी नहीं होती थी लेकिन आज घर-घर में बीमारियां बढ़ रही है । इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री रमेश ने संगठनात्मक चर्चा की और कहा की हमें संगठन को मजबूत बनाना है तथा सदस्यता अभियान भी चलाना है जिसमें सभी को जिम्मेदारी वितरित की जाएगी इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश कुमार ने बोलते हुए कहा भारतीय किसान संघ ही हमारी ताकत है हमें इसी को मजबूत बनाना है तथा सदस्यता अभियान के माध्यम से किसानों को जोड़ना है भारतीय किसान संघ ने किसानों के हित में हमेशा ही काम किया है तथा उनकी आवाज को उठाकर प्रशासन तक पहुंचाया है तथा उसका निस्तारण भी कराया गया है रामपुर में मंडी समिति के गेट पर किसानों से 20 रुपए की पार्किंग की अवैध वसूली के संबंध में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस तरह की किसानों से लूट किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी । यदि मंडी समिति या किसी भी अन्य स्थान पर किसानों से अवैध वसूली, प्रताड़ना, शोषण या किसी भी प्रकार की परेशानी की जाती है, तो चुप न रहें।
अपनी समस्या की सूचना तुरंत भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं तक पहुँचाएं, ताकि किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके और उचित कार्रवाई कराई जा सके। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के स्वार ब्लॉक अध्यक्ष सोहन सिंह मौर्य उर्फ सोना, जिला युवा प्रमुख जतिन शर्मा ,नगर पंचायत मसवासी के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भाजपा नेता हरिओम मोर्य, संजीव कुमार वर्मा, डॉ महेश मौर्य, वेद प्रकाश मौर्य , प्रधान सुरेश मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, आदि काफी संख्या में किसान तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!