Breaking News

फूड प्वाइजनिंग से होटल संचालक समेत दो लोगों की मौत, परिवार के तीन सदस्य दिल्ली में भर्ती

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। मुरादाबाद-बाजपुर तिराहे पर स्थित जयका चिकन सेंटर के संचालक की कथित फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई। वहीं दो दिन के भीतर दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के तीन अन्य सदस्य दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नागलिया आकिल निवासी नसरुद्दीन पिछले कई वर्षों से मसवासी चौराहे पर जयका चिकन सेंटर नाम से होटल संचालित करते थे। बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम होटल बंद करने के बाद नसरुद्दीन अपने सहयोगी कारीगर मोहम्मद हनीफ पुत्र बड़े निवासी मिलक खोद के साथ किराये के मकान पर पहुंचे। वहां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद सभी की अचानक हालत बिगड़ने लगी।
परिजन सभी को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां कारीगर मोहम्मद हनीफ की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में नसरुद्दीन समेत परिवार के अन्य सदस्यों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में नसरुद्दीन ने भी दम तोड़ दिया। परिवार के तीन अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम घर में आलू की कतली बनाई गई थी बिजारखाता की साथ ही किसी डेरी से दहीई मंगाकर खाने में इस्तेमाल किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि भोजन विषाक्त होने से हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाने के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस और खाद्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!