Breaking News

भाजपा सरकार में हो रहे हैं विकास कार्य : बलदेव सिंह औलख

Spread the love

ग्राम धनोरी में पंचायत सचिवालय का किया उद्घाटन

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। पंचायत धनोरी में ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्घाटन समारोह मे उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि , कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसन्धान माननीय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा किया गया इसके बाद स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने बड़ी माला ओर अंग वस्त्र भेट करके फूल मालाओ द्वारा स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रदेश सरकार में जितने विकास कार्य हो रहे हैं। कितने विकास कार्य आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटजाने का आह्वान किया।

इस दौरान स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर , ग्राम प्रधान शोभा रानी मौर्य ,पूर्व प्रत्यासी लक्ष्मी सैनी, संजय मौर्य , महेन्द्र सैनी , समर सिंह चौहान, योगेंद्र चौहान, डॉक्टर कृष्ण लाल चंद्र , लक्ष्मी कान्त सैनी, रिंकू सैनी, प्रेम सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे । जिसमे मुख्य अतिथि ने सचिवालय के बारे में विस्तार से बताया ओर कहा की ग्राम पंचायत का सचिवालय में ग्राम के सभी कार्ये लेखपाल सचिव के द्वारा जो कार्य किये जाते हैँ सभी इस सचिवालय में होंगे ओर अंत में स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ग्राम पंचायत में होने वाले सभी कार्ये पूर्ण रूप से पूरे होंगे ओर विकास की लहर बहेगी। ओर कार्येक्रम का समापन करते हुए सभी का धन्यवाद किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!