Breaking News

बेहटा गुसाईं में BGPL क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, सर्वेश यादव ने किया उद्घाटन

Spread the love


फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में आयोजित बेहटा गुसाईं प्रीमियम लीग (BGPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ सपा नेता एवं जिला पंचायत क्षेत्र के प्रबल दावेदार सर्वेश यादव ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन अवसर पर सर्वेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। खेल से अनुशासन, भाईचारा और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेहटा गुसाईं चैंपियन और अहमदगंज स्टार टीम के बीच खेला गया। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सर्वेश यादव ने दोनों टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के लिए इस प्रकार के आयोजन सराहनीय हैं और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर आयोजक शिवम पुरी, गोपाल पुरी, अमित पुरी, सुमित गुप्ता, एडवोकेट जेपी यादव, चेतन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!