Breaking News

बिल्सी के राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू होंगी बीएससी की कक्षाएं

Spread the love

विधायक हरीश शाक्य के प्रयास लाए रंग, शासन ने दी मंजूरी

पांच असिस्टेंट प्रोफेसर और चार लैब सहायक पद सृजित, हजारों छात्रों को मिलेगा लाभ

बिल्सी (बदायूं)। क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरीश शाक्य के प्रयास आखिरकार रंग ले आए। शासन ने बिल्सी स्थित महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीएससी की कक्षाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पांच असिस्टेंट प्रोफेसर और चार प्रयोगशाला सहायकों के पद भी सृजित किए गए हैं। खास बात यह है कि इसी शैक्षिक सत्र से विज्ञान वर्ग की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

बीएससी की कक्षाएं शुरू होने की खबर मिलते ही क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से क्षेत्र के लोग राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग कर रहे थे, लेकिन पूर्व में इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी थी।

क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने जनता को भरोसा दिलाया था कि वर्ष 2026 में हर हाल में महाविद्यालय में बीएससी की कक्षाएं शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा था। विधायक ने शासन को बताया था कि क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को विज्ञान की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक और सामाजिक परेशानियां बढ़ती हैं।

विधायक के लगातार प्रयासों के बाद शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उच्च शिक्षा विभाग को आदेश जारी कर दिया। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी द्वारा निदेशक उच्च शिक्षा को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि महाविद्यालय में बीएससी पाठ्यक्रम संचालन के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है।

शासन द्वारा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा चार प्रयोगशाला सहायकों के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी।

बीएससी की कक्षाएं शुरू होने से बिल्सी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को अब विज्ञान शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर विधायक हरीश शाक्य के प्रति आभार जताया है।

विधायक बोले- क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा लाभ

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग शुरू कराने की मांग कर रही थी। उन्होंने इस मुद्दे को शासन स्तर पर मजबूती से उठाया। मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इसी शैक्षिक सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी और क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!