Breaking News

बिनावर के गुरुपुरी चंदन में हिस्ट्रीशीटरों का आतंक, जुमे की नमाज के बाद किशोर के अपहरण का प्रयास, अब किसान की फसल रौंदी

Spread the love

पीड़ित नाजिम ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, दबंगों पर लगाया 6 बीघा मक्के की फसल नष्ट करने का आरोप
तमिलनाडु जेल में बंद है आरोपी का भाई; बैंक डकैती, हत्या और लूट जैसी संगीन वारदातों में शामिल है पूरा गिरोह

अमर प्रभात ब्यूरो
बदायूं। जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुरुपुरी चंदन में एक संगठित गिरोह के हिस्ट्रीशीटरों और दबंगों द्वारा आतंक मचाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है गाँव के ही दबंगों पर पहले एक किशोर को सरेराह तमंचे के बल पर अगवा करने की कोशिश का आरोप लगा, और अब पीड़ित किसान की छह बीघा मक्के की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का भारी नुकसान कर दिया गया है डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर जान-माल की रक्षा और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है

एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, गुरुपुरी चंदन निवासी नाजिम पुत्र अहमद ने बताया कि गाँव के ही हिमांयु व आलिम पुत्रगण नईमउद्दीन, नवी रजा पुत्र गुलाम शब्बीर, आजम पुत्र अमीनउद्दीन और अबरार पुत्र अनवार आदि शातिर व सरकश किस्म के अपराधी हैं, जिनका क्षेत्र में गहरा आतंक है

बीते दिनों १५ मई २०२६ को दोपहर लगभग २:०० बजे पीड़ित नाजिम अपने बेटे फैजान के साथ जुमे की नमाज पढ़कर घर लौट रहा थातभी गाँव के सरकारी स्कूल के पास घात लगाए बैठे उक्त आरोपियों ने लाठी-डंडों और अवैध तमंचों के बल पर उन्हें घेर लियाआरोपियों ने नाजिम के साथ जमकर मारपीट की और उसके नाबालिग बेटे फैजान का जबरन अपहरण करने लगेइस बीच चीख-पुकार सुनकर गाँव के ही मुस्तफा आलम, शहंशाह आलम और आरिफ अली सहित कई ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े, जिन्होंने आरोपियों के चंगुल से फैजान को बामुश्किल छुड़ायाजाते-जाते आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे गए थे

हिस्ट्रीशीटरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। आज २६ मई २०२६ को सुबह करीब ६:०० बजे इन दबंगों ने नाजिम को सबक सिखाने के उद्देश्य से उसकी छह बीघा मक्के की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दियाजब पीड़ित ने अपनी फसल जोतने का विरोध किया, तो आरोपी लाठी-डंडे लेकर अमादा-फसाद हो गएपीड़ित ने बताया कि मुख्य आरोपी हिमांयु खुद को प्रधान बताकर पुलिस से साठगांठ की धौंस देता है और लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने व अवैध जमीनों पर कब्जा करने की धमकी देता है

पुलिस रिकॉर्ड और जांच रिपोर्टों के मुताबिक, इस गिरोह के तार अंतर्राज्यीय अपराधों से जुड़े हैंआरोपी हिमांयु का भाई सालिम एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जो कुंवरगाँव क्षेत्र में हुई फायरिंग और आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है वर्तमान में सालिम वर्ष २०१२ में तमिलनाडु में हुई एक बड़ी बैंक डकैती, कत्ल और तिजोरी काटने के मामलों में तमिलनाडु राज्य की जेल में बंद है वह एक शातिर फैब्रिकेटर है जो गैस कटर से बैंकों के शटर और तिजोरी काटने में माहिर माना जाता हैइसके अतिरिक्त, आलिम पर दिल्ली में कई कत्ल के मुकदमे चल रहे हैं और अबरार पर भी बैंक लूट व हत्या के संगीन मामले दर्ज हैं। सालिम पुत्र नईमुद्दीन पर तीन ब्राह्मणों की हत्या की सज़ा काट रहा है।

नाजिम ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस संगठित गिरोह के खौफ के कारण इलाके में कोई भी इनके खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं करतापीड़ित को आशंका है कि ये आरोपी उसके बेटे फैजान की हत्या कर सकते हैं, जिससे उसके पूरे परिवार की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ है एसएसपी कार्यालय ने बिनावर पुलिस को इस मामले की त्वरित जांच कर मुकदमा पंजीकृत करने और आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए हैं


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the loveओवरलोड व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चला अभियान, लाखों रुपये का शुल्क वसूला …

error: Content is protected !!