Breaking News

बकरीद का अवकाश 28 मई को घोषित

Spread the love

चांद दिखने के बाद जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

संवाददाता :
बदायूं। बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार चांद दिखाई देने के बाद पर्व की तिथि निर्धारित होने पर यह निर्णय लिया गया।
प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य शासकीय प्रतिष्ठानों में 28 मई को अवकाश रहेगा। आदेश जारी होने के बाद संबंधित विभागों को इसकी सूचना भेज दी गई है।
जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …