Breaking News

गाजीपुर प्रेस क्लब 30 मई को मनाएगा पत्रकारिता दिवस, होगा भव्य सम्मान समारोह

Spread the love

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को मिलेगा ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान 2026’
कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
दिवंगत पत्रकारों के परिजनों और प्रेस क्लब सदस्यों को भी किया जाएगा सम्मानित
गाजीपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार हितों और सामाजिक गतिविधियों में नई परंपरा की शुरुआत की

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आगामी 30 मई 2026 को शहर के होटल द ग्रैंड पैलेस में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार एवं भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिले के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही गाजीपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को संस्था की ओर से टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष गोपाल जी यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, कांग्रेस नेता रविकांत राय तथा समाजसेवी विनोद राय विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

गाजीपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारों के हितों को लेकर वर्षों से कई महत्वपूर्ण पहल की है। संस्था अपने सदस्यों को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराती है तथा आपात स्थितियों में राहत कोष के माध्यम से सहायता भी प्रदान करती है। इसके अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन भी किया जाता है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि इस वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को ‘पत्रकारिता शिखर सम्मान’ देने की नई परंपरा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था पत्रकार हितों की रक्षा और उनके संघर्षों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। समारोह में जिले के कई गणमान्य लोगों के साथ उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!