Breaking News

नाज हॉस्पिटल के चिकित्सक के खिलाफ नोडल अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Spread the love

नोटिस का जवाब न देने पर हुई कार्रवाई

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। नाज हॉस्पिटल में किशोरी के प्रसव कराई जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया था। लेकिन संचालक द्वारा सील को तोड़कर फिर से हॉस्पिटल शुरू कर दिया गया जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अन्यथा अग्रिम कार्यवाही की चेतावनी दी हैं। लेकिन समय अवधि बीत जाने के बाद भी अस्पताल के संचालक द्वारा जवाब न दिए जाने पर नोडल अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर संचालक चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्टरिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुछ दिन पूर्वनगर स्थित नाज हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए जाने हॉस्पिटल का संचालन शुरू कर दिया गया था।वही अस्पताल की सील तोड़ने का मामला प्रकाश में आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नाज नर्सिंग होम की संचालख को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है जवाब न देने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी ने अस्पताल के संचालक चिकित्सक ईश्वर प्रसाद द्वारा नोटिस का जवाब न दिए जाने पर नोडल अधिकारी दिवेश चौधरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नाज हॉस्पिटल के संचालक ईश्वर प्रसाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नोडल अधिकारी डां देवेश चौधरी ने बताया कि नाज हॉस्पिटल को सील किया गया था। सील तोड़कर संचालन किया गया है वह अपराध की श्रेणी में आता है। नोटिस जारी किया गया था लेकिन जवाब न मिलने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चिकित्सक के खिलाफ सरकारी कार्य मैं बाधा डालने सहित संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!